केलांग। स्पीति के 6303 मीटर की ऊंचाई चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए सात सदस्यीय पर्वतारोहियों को अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल मतदान को लेकर भी मतदाताओं को संदेश देगा। कॉमिक से अपना ट्रैक शुरू करेंगे और 25 मई से पहले अपना ट्रैक पूरा करेंगे। पर्वतारोही राहुल की अगवाई में इशानी, निकिता ठाकुर, शुभम विस्ट, साहिल मलिक, आकाश अग्रवाल और आरोन शेरपा शामिल है। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने कहा कि चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के जा रहे पर्वतारोही दल ने मतदान के प्रति भी संदेश दिया है। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोग अपने मतदान को लेकर काफी जागरूक है। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं में काफी रुझान है। उन्होंने कहा कि स्पीति में बहुत से पर्वत है, जिन्हें चढऩे के लिए देश-दुनिया से लोग आते हैं। यहां के लोगों को इससे रोजगार मिलता है। साथ ही साथ टूरिज्म को भी मजबूती मिलती है। सात सदस्यीय पर्वतारोही दल पहली बार उक्त पर्वत को चढऩे जा रहा है। उन्होंने इसके लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।