मां-बेटी को बनाया हवस का शिकार, खुद को वकील बताया आरोपी ने

मुकदमा दर्ज.

Update: 2024-10-03 04:05 GMT

सांकेतिक तस्वीर

गाजियाबाद: गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दुष्कर पीड़ित किशोरी ने मेरठ के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। किशोरी के मुताबिक पिता के देहांत के बाद आरोपी ने पहले तो उसकी मां का शारीरिक शोषण किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का कहना है कि वर्ष 2021 में उसके पिता का देहांत हो गया था। पिता की मौत के बाद दादा क्लेश करने लगे थे, जिसके चलते उसकी मां मेरठ के श्रद्धापुरी स्थित मायके में जाकर रहने लगी थी। किशोरी के मुताबिक उसकी नानी के घर पर मोनी राठी नाम का युवक आता था, जो खुद को वकील बताता था। वह मां की मदद करने की बात बोलकर नानी के घर आता-जाता था।
किशोरी का कहना है कि उसकी मां मोनू राठी के बहकावे में आकर उसके साथ मेरठ के फ्लैट में रहने लगी। वह और उसका भाई भी मां के साथ रहते थे। आरोप है कि मोनू राठी उसकी मां का शारीरिक शोषण करता था। इतना ही नहीं, जब उसकी मां और भाई घर पर नहीं होते थे तो वह उसे बुरी तरह छूता था और कपड़े निकालकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था। शिकायत करने पर मां कहती थी कि मोनू राठी परिवार की मदद कर रहा है। अगर उसे कुछ कहा तो वह मदद नहीं करेगा। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि किशोरी ने मोनू राठी नाम के व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।
किशोरी का आरोप है कि 2022 से 2023 तक मोनू राठी उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा। 17 फरवरी की शाम मां और भाई घर पर नहीं थे तो मोनू राठी ने उनके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने हत्या की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। मां-भाई घर आए तो उसने आपबीती बताई। मां ने विरोध किया तो मोनू राठी ने असलहा दिखाते हुए हत्या की धमकी दी। किशोरी का कहना है कि मां ने मकान मालिक को घटना बताई, जिसके बाद उसने सभी को वहां से निकालने में मदद की।
Tags:    

Similar News

-->