मंत्री ने पीएम मोदी को बताया भगवान का दूसरा रूप, जन्मदिन पर बोले - आज पवित्र दिन

Update: 2021-09-17 12:01 GMT

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ उनके मंत्री और पार्टी नेता अलग-अलग अंदाज में करते रहते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उनके जन्मदिन के मौके पर एक केंद्रीय मंत्री ने उन्हें भगवान का दूसरा रूप बता दिया। वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मोदी देश का भविष्य तय कर रहे हैं। इस मंत्री का नाम है पशुपति कुमार पारस। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पशुपति कुमार पारस केंद्र में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हैं। उन्होंने मोदी को आजादी के बाद से देश का सबसे सफल मुखिया बताया।

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी भगवान के दूसरे रूप हैं। किसी ने भगवान को देखा नहीं है लेकिन हमारे बीच पीएम मोदी है जो भगवान की तरह हैं। वह देश का भविष्य तय करते हैं। पीएम मोदी का जन्मदिन विश्वकर्मा पूजा के दिन पड़ने को भी पशुपति कुमार ने संयोग बताया। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा एक पवित्र दिन है। हमारे प्रधानमंत्री भी इसी दिन पैदा हुए थे। मेरा मानना है कि वह हमारे भी भगवान के रूप में मौजूद हैं। 

पशुपति कुमार अपनी पार्टी द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित पार्टी के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मोदी की तारीफ करते हुए बिहार के इस नेता ने कहा कि आजादी के बाद से वह देश के सबसे सफल और मजबूत प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने दुनिया में अपने लिए एक छवि बनाई है। सामाजिक न्याय के लिए पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने गरीबों और अन्याय के शिकार लोगों को न्याय दिया।

Tags:    

Similar News

-->