Lotus Flowers की तरह होना चाहिए मनुष्य का जीवन

Update: 2024-07-16 10:04 GMT
Nahan. नाहन। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय नाहन सेवाकेंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें माउंट आबू से आई राजयोगिनी बीके सुदेश दीदी, संयुक्त मुख्य प्रशासिका ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम का विषय आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज रहा। इस कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप एवं प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बीके सुदेश दीदी ने कहा जैसे कमल पर कीचड़ नहीं लगता, इस तरह मनुष्य का जीवन होना चाहिए। अपने अंदर अगर आध्यात्मिकता को बढ़ाना है तो अपने मन के अंदर जाना है। हमें ईमानदारी से अपने आप को पूछना चाहिए कि मैंने अपने आप को आत्मा देखा, पहले यह अभ्यास करना है कि मैं मोटर नहीं मोटर का ड्राइवर हूं। रात को मोटर में नहीं सोना है, मैं आत्मा जोत हूं और उस परमपिता जोत की गोद में सोई हुई हूँ। उन्होंने बताया कि आत्मा में तीन शक्तियां होती हैं। मन, बुद्धि और संस्कार। मन को शांति चाहिए जो संकल्प की शक्ति है। मन और दिल में अंतर है। दिल जिस्म का पुर्जा है। मन आत्मा की ताकत है। मन में विचार करो कि मैं शुद्ध आत्मा शांत स्वरूप हूं। शांति मेरा धर्म है।
शांति मेरा असली स्वभाव है।

मैं मन के अंदर परमात्म प्रेम की अगरबत्ती जलाकर रूहानी सुगंध फैलाकर मन को शुभ संकल्प देकर। मैं शुद्ध आत्मा शांत स्वरूप हूं। मेरा मन एक शीतल सरोवर है। शांति सरोवर है। इस शांति के तालाब में से स्वच्छ कमल फुल सामान शांत आत्मा हूं। मेरा मन शुद्ध सरोवर है। गंदा तालाब नहीं। परमात्मा प्रेम का झरना इस मन को शीतल बना रहा है। ये शीतलता आत्मा को आनंद देने वाली है। यह शांति खुशी की शक्ति से भरी है। मैं शरीर से न्यारी शुद्ध आत्मा हूं। पवित्र स्वरूप आत्मा हूं। इन शब्दों से दो मिनट शांति की अनुभूति करवाई। अगर मुझे अपने आप को स्वच्छ बनाना है तो मुझे अपनी इन तीन शक्तियों पर बार-बार कार्य करना है। जब मैं परमात्मा को माता-पिता मानू तभी मैं सबको भाई-भाई की दृष्टि से देख सकती हूं, तो मन को बनाओ मंदिर, घर को बनाओ आश्रम और सृष्टि को बनाओ स्वर्ग। यही है राम राज्य, यही सृष्टि स्वर्ग बन जाएगी। इस कार्यक्रम में तेजेंद्र भाई ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कमलेश और बबीता ने बहुत खूबसूरत पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ऋषिकेश से बीके आरती दीदी, देहरादून से सुशील भाई, बीके सुचरित्रा, बीके वर्षा, अनिल जैन, राजीव गुप्ता, मधु बिंदल, सुदेश सिंगला, डा. मनीषा अग्रवाल, स्वधा चौहान, संजीव वर्मा, अनूप भटनागर, अल्पना भटनागर, अनीता वर्मा, अनीता टोंक, संजना सैनी, मनोरमा वती सहित इनर व्हील क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News

-->