मनाली कांग्रेस ने शुरू किया चुनाव प्रचार

Update: 2024-05-01 08:25 GMT
मनाली। मनाली विधानसभा कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में पलचान, बुरुवा व शनाग पंचायत से शुरू किया। इस मौके पर मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा व कांग्रेस प्रभारी सुरेश नागटा विशेष रूप से उपस्थित रहे विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह युवा और शिक्षित नेता हैं जो की मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। विधायक ने कहा कि कंगना रणौत आज खुद को हिमाचल और मंडी की बेटी कहती हैं परंतु इंटरव्यू में कुछ समय पहले ही कहती फिरती थी की उन्हें मुंबई का घर ज्यादा अच्छा लगता है।
आज चुनाव के समय में हिमाचल की बेटी बन गई हैं जब आपदा आई थी तो हिमाचल में तो एक शब्द सांत्वना में हिमाचल के लिए नहीं कहा था। मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह आपदा के समय प्रदेश और संसदीय क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहे है। निरंतर जनता की समस्याओं से अवगत रहते हैं। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह जहां लोगों के बीच रहते हैं वहीं कंगना रणौत मनाली में रहते हुए भी आपदा के समय क्षेत्रीय लोगों से दूरी बनाए रखी। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह लंबे समय तक प्रदेश के लोगों की सेवा करेंगे। कांग्रेस प्रभारी सुरेश नागटा ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता को सोच समझकर वोट करना होगा। अगर गलत वोट दिया तो सनी देओल की तरह कंगना रणौत को भी ढूंढना पड़ेगा। विक्रमादित्य और कांग्रेस को वोट देना ही मंडी संसदीय क्षेत्र के पक्ष में है। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रभारी विद्या नेगी, मनोरमा बोध जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, रोशन लाल शर्मा महासचिव, नेस राम सचिव अमित सचिव, किशन ठाकुर, अध्यक्ष प्रकाश चंद , हरी चंद, नंद लाल ठाकुर, लिखित राम, नरेश ठाकुर, फतेह चंद, छपे राम, मान चंद, नाथू राम, नंद लाल, देवी सिंह, भगत राम, मान सिंह, लाल चंद, मंगल चंद, गोकुल, मेहर चंद, कौशल्या ठाकुर, मेहर चंद, सिंघी राम, दीना नाथ ठाकुर, नारायण ठाकुर, फतेह चंद, गेहरा, सूरत राम ठाकुर, गंगा राम शामिल रहे।
Tags:    

Similar News