वकीलों का प्रदर्शन, तीन घंटे शहर जाम

Update: 2026-06-03 12:29 GMT
Shimla. शिमला। राजधानी शिमला में मंगलवार को सचिवालय से हाईकोर्ट जाने वाली सील्ड रोड पर अधिवक्ताओं के वाहनों को रोके जाने का विवाद मंगलवार को बड़े आंदोलन में बदल गया। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के सैकड़ों वकील पहले मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर पहुंचे और उसके बाद सचिवालय का घेराव कर धरने पर बैठ गए। सचिवालय के बाहर सडक़ पर प्रदर्शन और नारेबाजी के कारण सर्कुलर रोड पर लंबा जाम लग गया और राजधानी की रफ्तार कई घंटों तक थमी रही। अचानक सचिवालय के गेट तक वकीलों के पहुंच जाने से सुरक्षा कर्मियों के भी हाथ पांव फूल गए। करीब तीन घंटे से छोटा शिमला से संजौली का संपर्क कटा रहा। सर्कुलर रोड पर लंबी कतार वाहनों
की लग गई।

स्कूल से बच्चों की छुट्टी का टाइम था। कई बच्चे फंस गए। बच्चों को पैदल ही सडक़ों पर देखा गया, क्योंकि टै्रफिक बंद था। सचिवालय के बाहर एक बच्चे की मां प्रदर्शनकारियों से भिड़ गई। जबकि अधिवक्ताओं का कहना था कि वे वर्षों से छोटा शिमला-सचिवालय-हाई कोर्ट मार्ग का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में पुलिस उनकी गाडिय़ों को रोक रही है और उन्हें कार्ट रोड से होकर जाने को कहा जा रहा है। उनका तर्क था कि कार्ट रोड पहले से ही ट्रैफिक के भारी दबाव में रहती है, जिससे अदालत पहुंचने में देरी होती है और न्यायिक कार्य प्रभावित होते हैं। धरने के कारण सर्कुलर रोड पर लंबा जाम लग गया। लिहाजा बकीरों के प्रदर्शन के कारण काफी लोगों को परेशान होना पड़ा
Tags:    

Similar News