पटना: पटना में कोचिंग विवाद में फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पटना पुलिस की ओर से फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पटना के कदम कुआं थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत शिकायत दर्ज हुई है।
पुलिस ने अपने स्टेटमेंट पर यह शिकायत दर्ज कराई है और फैसल खान उर्फ खान सर को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो खान सर की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। पटना में 2 जून की रात खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ। इस मामले में खान सर के बॉडी गार्ड्स का भी फायरिंग करते वीडियो सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खान सर से भी पूछताछ हुई है।
फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पटना पुलिस की ओर से फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पटना के कदमकुआं थाने में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस ने अपने स्टेटमेंट पर ये शिकायत दर्ज कराई है। फैसल खान उर्फ खान सर को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो खान सर की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।
गार्ड्स के फायरिंग वाले वीडियो पर खान सर ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, मारपीट हो रही थी। मुझे पता था पुलिस को पहुंचने में समय लगेगा। पुलिस वहां उड़कर तो नहीं पहुंचती, इसलिए हमने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की।
गार्ड क्यों रखते हैं ताकि समय पड़े तो लोगों को बचा सकें। जब तक पुलिस नहीं आई थी तब तक एक बॉडीगार्ड को क्या करना चाहिए था। क्या गार्ड्स ने किसी पर फायरिंग की। मेरे घर रात में कोई आया और मेरे गार्ड को मार कर अधमरा कर दिया। क्या उस समय हम लोग उस पर फूल फेंकते या आरती की थाली लेकर खड़े रहते। मुझे भी मार दो। ये लोग चाहते हैं कि खान सर के फोटो के ऊपर माला चढ़ जाए।