फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से सभी 250 वाडरें में मतदान जारी है। केंद्रीय मंत्री और नई दिल्ली से लोक सभा सांसद मीनाक्षी लेखी ने अपना वोट डालने के बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली की जनता पर पूरा भरोसा है कि वो काम करने वाले ईमानदार लोगों को वोट करेगी। लेखी ने कहा कि दिल्ली की जनता यह देख रही हैं कि केजरीवाल के मंत्री जेल में मसाज करवा रहे हैं? दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का रिकॉर्ड भी दिल्ली की जनता के सामने है। दिल्ली की आप सरकार ने एक के साथ एक फ्री शराब बांटकर दिल्ली की क्या हालत कर दी है, यह सबके सामने है।
केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली नगर निगम में भाजपा के शानदार कामकाज और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के शानदार कामकाज के रिकॉर्ड को लेकर दावा करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि दिल्ली की जनता इसे देखते हुए ही वोट करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर मुद्दे पर काम किया है, जनता की भलाई को तवज्जो दी है, जनता की सेवा की है और उन्हें दिल्ली की जनता पर पूरा भरोसा है।
Tags: