मोदी सरकार ने सोने समेत कई धातुओं पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई

Update: 2026-05-13 01:24 GMT

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। पीएम मोदी ने 24 घंटे के भीतर अपनी इस अपील को दोहराया भी था। अब मोदी सरकार इसे लेकर एक्शन मोड में आ गई है। सरकार ने सोने के साथ ही चांदी पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है। सरकार के इस कदम से अब सोना-चांदी और अन्य कीमती धातुओं का आयात महंगा होगा।

गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी 5% से बढ़ाकर 10% कर दी गई है। इसके अलावा सेस Agriculture Infrastructure & Development Cess (AIDC) भी बढ़ाया गया है। अभी तक गोल्ड पर 5% इंपोर्ट ड्यूटी(BCD) और 1% सेस (AIDC) लगता था. यानी अभी तक गोल्ड पर कुल 6% की इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी।

इतना ही नहीं UAE से तय मात्रा में कोटा के तहत आने वाले गोल्ड पर भी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई। UAE से तय मात्रा में कोटा के तहत रियायती दर पर इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी। बता दूं कि जुलाई 2024 के बजट में गोल्ड पर कुल इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी गई थी। इसमें इंपोर्ट ड्यूटी (BCD) 10% घटाकर 5% किया गया था।

और Cess (AIDC) 5%से घटाकर 1% कर दिया गया था। सरकार ने गोल्ड के साथ साथ कई प्रीसियस मेटल पर भी इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की है।




Tags:    

Similar News