जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई. जानकारी के मुताबिक यह भूकंप 2 नवंबर यानी सोमवार को रात 10:56 बजे आया.
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस भूकंप की जानकारी दी है. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आए इस भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर बताई जा रही है.