HP: उठाऊ पेयजल योजना और पशु औषधालय का लोकार्पण

Update: 2024-10-28 11:56 GMT
Rewalsar. रिवालसर। मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन संपर्क) संजय अवस्थी ने कहा है कि बेहतर जन सुविधाओं प्रदेश की जनता को मिले। इसी दृष्टिकोण के साथ प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है। संजय अवस्थी बल्ह विधानसभा के हल्यातर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्राम पंचायत लोहाखर में 87.50 लाख रुपए की लागत से झोर नाला पर 90 फुट स्पैन बैली ब्रिज, 20.64 लाख रुपए से निर्मित पशु औषधालय, 18 लाख रुपए की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत कठयांहूं व लुहारड़ी की छूटी हुई बस्तियों के लिए उठाऊ पेयजल योजना लुहारड़ी, द्रहल का लोकार्पण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र डुलग का भी शिलान्यास किया। उन्होंने पूर्व मंत्री व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी और एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया द्वारा उठाई गई मांगों पर कहा कि इन मांगों को पूरा करना मुख्यमंत्री का
विशेषाधिकार है।


उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह इलाके के वकील बन कर सभी मांगों को मुख्यमंत्री से पूरी करवाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। बल्ह में भी डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। उन्होंने इसके लिए उचित भूमि का चयन करने के भी निदेज़्श दिए। इस पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने इलाके की समस्याओं के बारे में मुख्य संसदीय सचिव के सम्मुख रखा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, उपाध्यक्ष बल्ह कांग्रेस जगत पाल, एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विजय पाल, पंचायती राज अध्यक्ष तारा कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता, प्रधान हल्यातर बन्ती देवी, प्रधान लुहारड़ी रोशन लाल, प्रधान लुहाखर टेक चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित गणमान्य उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News

-->