BREAKING: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, कालोनी में किए 3 फायर

बड़ी खबर

Update: 2024-10-28 14:02 GMT
Sonipat. सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में जमीनी विवाद में ताऊ ने भतीजे पर गोलियां चलवा दी। इस दौरान तीन फायर किए गए, जिनमें से एक गोली युवक के पांव में लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने थाना बहालगढ़ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोनीपत में पुरानी बसौदी गांव के रमजान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसके ताऊ कप्तान के साथ उनका खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। ताऊ कप्तान ने कई बार पहले भी उसे जान से मारने व गोली मारने की धमकी दी हुई है। रविवार शाम को वह अपनी मोटर साईकिल पर अपने खेत में दीपालपुर वाली सडक पर गया हुआ था। उसी समय ताऊ कप्तान व अन्य लड़का भागते हुए उसकी तरफ आए।


दोनों को देख कर वह अपनी मोटरसाइकिल को मोड़ने लगा। इसी बीच उन्होंने जान से मारने की नीयत से उस पर गोलियां चलानी शुरू की दी। उस पर तीन फायर किए गए। इस बीच एक गोली उसके दाहिने पांव की पिंडली में लगी और आर पार हो गई। वह लहूलुहान होकर गांव के शराब के ठेके के पास पहुंचा। वहां उसे डायल 112 वाली पुलिस की गाडी मिल गई। उसने पुलिस कर्मियों को सारी बता बताई और इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे PGI रेफर कर दिया गया।
रमजान
ने बताया कि उसे ताऊ कप्तान ने व उसके अन्य साथी ने पुराने जमीनी विवाद के कारण रंजिश रखते हुए जान से मारने की नियत से गाेली मारी है। सूचना के बाद थाना बहालगढ़ पुलिस व फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थाना बहालगढ़ के SI समुंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने रमजान की शिकायत पर धारा 109, 3(5) BNS व 25.54.59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। छानबीन जारी है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Tags:    

Similar News

-->