सतर्कता जागरूकता सप्ताह: अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा की शपथ

छग

Update: 2024-10-28 14:05 GMT
Raigarh. रायगढ़। अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय ने आज प्रात: 11 बजे कलेक्टोरेट परिसर में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2024 तक 'सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि' विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिवस आज सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा अनुसार समस्त अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई।
Tags:    

Similar News

-->