HP: किसानों की आय बढ़ोतरी के लिए सरकार वचनबद्ध

Update: 2024-10-18 09:53 GMT
Bangana. बंगाणा। बंगाणा, उपमंडल बंगाणा में आत्मा प्रोजेक्ट विभाग द्वारा राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के मौके कृषि विभाग के सौजन्य से प्राकृतिक खेती कुशल किसान योजना के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि विवेक शर्मा का विभागीय अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विवेक शर्मा ने कहा कि आत्मा प्रोजेक्ट और प्राकृतिक खेती जैसी योजनाएं केंद्र सरकार की है। किसान आय वृद्धि और उनके दीर्घकालिक कल्याण के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है।


किसानों की आय को दोगुना करने के लिए मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान’ योजना की धरातल पर शुरूआत की है। राज्य सरकार ने कृषि-बागवानी में रसायनों के प्रयोग को कम करने के लिए इस योजना के तहत प्राकृतिक खेती’ विधि को लागू किया है। विवेक शर्मा ने कहा कि वित्तीय प्रावधान के साथ शुरू की गई इस योजना ने किसान व बागवानों के व्यापक कल्याण एवं समृद्धि के लिए खेती की लागत को कम करने, आय को बढ़ाने, मानव एवं पर्यावरण पर रसायनिक खेती के बारे में उन्होंने जागरूक किया।
Tags:    

Similar News

-->