HP: फेस्टिवल सीजन में पहाड़ी की कटिंग से दो घंटे का जाम

Update: 2024-10-18 11:58 GMT
Pandoh. पंडोह। चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ ोरलेन निर्माण कंपनी केएमसी ने मनमानी दिखाते हुए गुरुवार को बिना प्रशासन की मंजूरी के सडक़ मार्ग को बाधित किया। जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए। इससे पहले भी इस सडक़ मार्ग पर कंपनी अपने मनमाने तरीके से निर्माण करते हुए सडक़ मार्ग को जोखिम भरा बनाने में प्रख्यात रही है। गुरुवार को मंडी से पंडोह की ओर चार और पांच मील पर 4 एलएनटी मशीनों को पहाड़ी की कटिंग के लिए लगाया। उंचाई से पत्थर मेन सडक़ मार्ग पर गिरने के कारण कंपनी ने सडक़ मार्ग को दोनों छोर पर अपने कर्मी तैनात करते हुए सडक़ को लंबे समय के लिए पूरे दिनभर बार-बार
बंद करते रहे।


जिससे आम लोगों के साथ पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक पर्यटक ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए जा रहे हैं। मगर पिछले 2 घंटे से जाम में फ ंसे हुए हैं। इसी तरह बहुत सारे लोग दशहरे से वंचित भी हुए हैं। बता दें फ ोरलेन निर्माण कंपनी पहले से ही अपनी मनमानी से इस सडक़ मार्ग पर लोगों को परेशान करती रही है। गुरुवार को तो हद ही हो गई जब बिना प्रशासन की पूर्व अनुमति से 2 घंटे का जाम लगा कर राष्ट्रीय उच्च मार्ग को बंद किया गया। इस संबंध केएमसी कंपनी के एमडी राजशेखर ने बताया कि हमें कटिंग का कार्य करना है। सडक़ पर पत्थर आने से अनहोनी ना हो इसके लिए सडक़ मार्ग को चंद मिनटों के लिए बंद करना पड़ता है।
Tags:    

Similar News

-->