Himanta Biswa Sarma: भाजपा नेता डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को भाजपा लेजिस्लेचर पार्टी और NDA लेजिस्लेचर पार्टी का नेता चुना गया। डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
चुनाव में बिखर गया विपक्ष
गौरतलब है कि असम में भाजपा की अगुवाई में राजग ने जीत की हैट्रिक लगाने के साथ अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी ने 126 सीटों में से 82 सीटें जीत कर पहली बार अपने दम पर बहुमत और सहयोगियों बीपीएफ-एजीपी के साथ सौ का आंकड़ा पार किया है।
Tags: