नई द‍िल्‍ली: जर्मनी के नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया राज्य के बोखुम शहर में आग की चपेट में आने से तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। आग एक इमारत की दूसरी मंज‍िल पर लगी। जानकारी के अनुसार, तीनों यहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे। मृतकों में दो युवत‍ियां और एक युवक शाम‍िल है। जांचकर्ताओं को शक है कि आग जानबूझकर लगाई गई थी। हत्या के शक में 41 साल के एक व्यक्ति को संदिग्ध माना जा रहा है।
जर्मनी में भारतीय दूतावास ने घटना की जानकारी सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर साझा की। दूतावास ने बताया क‍ि जर्मनी के नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया राज्य के बोखुम शहर में आग लगने की एक दुखद घटना में तीन भारतीय नागरिकों (दो युवत‍ियां और एक युवक) की मौत हो गई है। तीनों जर्मनी में पढ़ाई कर रहे थे।
बर्लिन स्थित भारतीय दूतावास और फ्रैंकफर्ट स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास स्थानीय अधिकारियों और मृतकों के परिवारों के संपर्क में हैं तथा हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। इस घटना की जांच जर्मन अधिकारी कर रहे हैं। दूतावास ने कहा क‍ि इस दुख की घड़ी में हम शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।
जानकारी के अनुसार, आग इमारत की दूसरी मंज‍िल पर लगी। घटना के कारणों की जांच जारी है। अग्‍न‍िकांड में कई अन्‍य लोगों के घायल होने की भी खबर है। कई घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।
जर्मनी की न्यूज वेबसाइट 'डेर स्पीगल' की र‍िपोर्ट के अनुसार, जांचकर्ताओं को शक है कि आग जानबूझकर लगाई गई थी। पुल‍िस ने मामले को संद‍िग्‍ध मानकर जांच कर रही है। पुल‍िस ने इस मामले में एक शख्‍स को ग‍िरफ्तार क‍िया है। जर्मन पुलिस के अनुसार, ग‍िरफ्तार क‍िए गए रोमानियाई नागर‍िक की उम्र 41 वर्ष है।
Tags: