कालाअंब के गत्ता उद्योग में भडक़ी आग, करोड़ों का नुकसान

Update: 2026-07-03 10:01 GMT
Nahan. नाहन। सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान स्थित एक गता उद्योग माइक्रो मोशन फैक्टरी में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। इस आगजनी की घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालात की गंभीरता को देखते हुए आसपास संचालित कई उद्योगों को एहतियातन बंद करवा दिया गया, ताकि आग अन्य इकाइयों तक न फैले। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी
खुलासा नहीं हो पाया है।


माइक्रो मोशन फैक्टरी में गत्ते के डिब्बों का निर्माण किया जाता है। फैक्टरी के भीतर रखा तैयार माल, कच्चा माल, पैकेजिंग सामग्री और महंगी मशीनरी आग की भेंट चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब, नाहन और हरियाणा के नारायणगढ़ से दमकल विभाग की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग के दौरान फैक्टरी परिसर के भीतर कई तेज धमाके हुए। फैक्टरी के मालिक अनिरुद्ध अग्रवाल ने बताया कि अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और कर्मचारियों ने फैक्टरी में आग लगने की सूचना दी। प्रारंभिक तौर पर इस अग्निकांड में करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान है। थाना प्रभारी कालाअंब बलवंत कंवर ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News