Kandaghat में झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे

Update: 2024-07-17 11:33 GMT
Kandaghat. कंडाघाट। नगर पंचायत कंडाघाट में सावन महीने की शुरुआत में ही मौसम ने अपना रंग दिखा दिया। मंगलवार सुबह से ही नगर पंचायत कंडाघाट के संपूर्ण क्षेत्र में बादलों ने डेरा डाला हुआ था। जिसके बाद अचानक दोपहर को झमाझम बारिश शुरु हो गई। लोग आनन-फानन में भागते नजर आए। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच चंडीगढ़-शिमला पर स्थित नगर पंचायत कंडाघाट में दिन को ही वाहन चालकों को गाडिय़ों की लाइटें जलानी पड़ गई। बारिश पडऩे से कंडाघाट सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में लोगों ने राहत की संास ली है। बारिश से किसानों को फसल अच्छी होने की उम्मीद जगी है।
Tags:    

Similar News

-->