कर्मचारियों को दी मतगणना की ट्रेनिंग

Update: 2026-05-31 11:30 GMT
Palampur. पालमपुर। पालमपुर नगर निगम, जिला परिषद वार्डों और पालमपुर पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए शुक्रवार को शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में मतगणना पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास में चुनाव से जुड़े अधिकारियों और मतगणना कर्मियों को मतगणना प्रक्रिया की बारीकियों और निर्वाचन नियमावली की विस्तृत जानकारी दी गई। 31 मई को होने वाली नगर निगम पालमपुर की मतगणना के लिए आयोजित अभ्यास सत्र में 72 मतगणना कर्मियों ने भाग लिया। प्रशासन द्वारा नगर निगम की मतगणना के लिए 8
टेबल स्थापित किए
गए हैं, जिन पर अलग-अलग टीमें तैनात रहेंगी। इसी दिन शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय में दो जिला परिषद वार्डों और पालमपुर पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना भी की जाएगी। इसके लिए 20 टेबल लगाए गए हैं तथा 20 समर्पित टीमों के साथ दो रिजर्व टीमें भी तैनात की गई हैं। कुल मिलाकर 88 मतगणना कर्मी इस प्रक्रिया में मुस्तैद रहेंगे। नगर निगम, जिला परिषद और पंचायत समिति की मतगणना 31 मई को सुबह 9 बजे शुरू होगी। मतगणना पूर्वाभ्यास में चुनाव पर्यवेक्षक एवं आईएएस अधिकारी सुनील शर्मा, नगर निगम चुनाव सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव, निर्वाचन अधिकारी पंचायत समिति एवं तहसीलदार पालमपुर साजन बग्गा तथा निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News