बुजुर्ग दंपती जाएंगे 26वें विदेश के ट्रिप पर, अपने काफी शाप चलाने के लिए करेंगे रूस की यात्रा

केरल के कोच्चि में काफी शाप चलाने वाले बुजुर्ग दंपति अपने 26वें विदेश के ट्रिप पर जाने वाले हैं।

Update: 2021-10-01 18:08 GMT

तिरुअनंतपुरम, केरल के कोच्चि में काफी शाप चलाने वाले बुजुर्ग दंपति अपने 26वें विदेश के ट्रिप पर जाने वाले हैं। मोहना और के आर विजयन इस माह के आखिर में रूस की यात्रा पर जा रहे हैं। इससे पहले ये दोनों दुनिया के 25 देशों का सफर कर चुके हैं। 2007 में शुरू हुआ उनका यह सफर कोरोना महामारी के कारण 2019 में रुक गया था।



मोहना ने कहा, 'हमने वर्ष 2007 में सफर की शुरुआत की थी। अब तक हम 25 देशों की यात्रा कर चुके हैं। इस क्रम में रूस 26वां देश होगा। 2019 में हम स्विट्जरलैंड गए थे जो मेरा पसंदीदा देश है।' वहीं के आर विजयन ने बताया, 21 अक्टूबर को रूस के सफर की शुरुआत करेंगे और 28 को वापस आ जाएंगे। इस बार हमारे पोते पोतियां भी हमारे साथ होंगे। 2019 के नवंबर-दिसंबर में हमारी अंतिम विदेश यात्रा है।'



Tags:    

Similar News

-->