चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ, जिसे ज्योतिर्मठ भी कहा जाता है, में भालू के हमले से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार, 13 अक्टूबर की सुबह सिंहधार वार्ड में हुई। भालू ने गोशाला में घुसकर एक गाय पर हमला कर उसे मार डाला। गाय को बचाने पहुंचे परिवार के सदस्यों पर भी उसने हमला कर दिया।
हमले में घायल चार लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों का इलाज किया। इनमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, परिवार के लोग गाय पर हमले की जानकारी मिलने के बाद गोशाला पहुंचे थे। इसी दौरान वे भी भालू के हमले की चपेट में आ गए। पशु को बचाने की कोशिश में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए और गाय की भी जान चली गई।
सिंहधार वार्ड में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है। गोशाला में घुसकर पशु और लोगों पर भालू के हमले ने क्षेत्र के निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। 
Tags: