बिजनौर। आज मंगलवार को शराब के नशे में एक पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि, थाना मंडावर के गांव द्वारिकापुरी में शराबी पति विजेंद्र ने अपनी पत्नी नीलम को गंडासे से काटकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों की मानें तो विजेंद्र शराब पीने का आदी है। उसकी पत्नी शराब पीने का विरोध करती थी। मंडावर पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शराब के नशे में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। थाना मंडावर के द्वारिकापुरी गांव में सोमवार की रात्रि शराबी पति विजेंद्र ने अपनी पत्नी नीलम को गंडासे से काटकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि द्वारिकापुरी गांव निवासी विजेंद्र शराब पीने का आदी है। उसकी पत्नी शराब पीने का विरोध करती थी। सोमवार रात्रि भी पति-पत्नी में शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पति विजेंद्र ने घर में रखें गंडासे से पत्नी नीलम पर कई बार की है, जिसमें नीलम की गर्दन और हाथ आदि पर धारदार हथियार से वार करने के चोटों के निशान हैं।