उपायुक्त ने की मत्स्य, गव्य विकास, पशुपालन, उद्यान, भूमि संरक्षण के कार्यों की समीक्षा

Update: 2023-09-30 17:11 GMT
खूंटी। उपायुक्त लोकेश मिश्र ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इ दौरान उपायुक्त ने मत्स्य, गव्य विकास, पशुपालन, उद्यान, भूमि संरक्षण आदि विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर सभी पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की प्रगति के क्रम आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का उचित अनुश्रवण भी किया जाना चाहिए।
मत्स्य पालन विभाग कीसमीक्षा करते हुए डीसी ने मत्स्य पदाधिकारी को केज कल्चर, बायो फ्लॉक और आरपीएफ कें लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में मत्स्य पालन पर भी विशेष जोर देने की आवश्यकता है। मौके पर उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा मशरूम की खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया गया है। साथ ही उन्हें मशरूम किट भी उपलब्ध कराए गए हैं। परम्परागत खेती के अतिरिक्त उन्नत खेती को भी बढ़ावा दिया जाना है।
Tags:    

Similar News

-->