मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पुलिस की नाक के नीचे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम में सेंधमारी की कोशिश का मामला सामने आया है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बदली कटरा ब्रांच स्थित पीएनबी एटीएम को फ्रॉड गैंग ने निशाना बनाया। हालांकि, युवक अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर 2026 को बदली कटरा स्थित पीएनबी एटीएम में घुसे युवकों ने कार्ड पर फेवीक्विक लगाकर उसे चिपका दिया और एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर सेंधमारी की कोशिश की। इस दौरान युवकों ने एटीएम मशीन पर 'आउट ऑफ सर्विस' का मैसेज भी लिख दिया।
घटना की जानकारी बैंक कर्मचारियों को मिलते ही हड़कंप मच गया। पीएनबी बैंक मैनेजर ने तत्काल मामले की सूचना कटरा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कटरा कोतवाली पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान करने और उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Tags: