Overall Trophy पर डीएवी चंबा का कब्जा

Update: 2024-06-30 10:53 GMT
Chamba. चंबा। डीएवी स्पोट्र्स कलस्टर फोर एचपी-जोन एफ की दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का शनिवार को समापन हो गया। एथलेटिक मीट के छात्र वर्ग की ओवर ऑल ट्राफी पर मेजबान डीएवी चंबा ने कब्जा जमाया। छात्रा वर्ग की ओवर ऑल ट्राफी पर डीएवी सुरंगानी ने हासिल की। एथलेटिक मीट के समापन मौके पर एचपी-जोन एफ के क्षेत्रीय प्रबंधक नामित शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को ट्राफी व मेडल पहनाकर सम्मानित करने की रस्म भी अदा की। एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन छात्र वर्ग की अंडर-17 चक्का फेंक में डीएवी सुरंगानी ने स्वर्ण, डीएवी चंबा ने रजत और डीएवी अंबोटा ने कांस्य पदक हासिल किया। छात्रा वर्ग में डीएवी सुरंगानी ने स्वर्ण और डीएवी ऊना ने रजत पदक जीता। छात्र वर्ग की अंडर-19 में चक्का फेंक में डीएवी ऊना ने स्वर्ण, डीएवी चंबा ने रजत और डीएवी सुरंगानी ने कांस्य पदक जीता। छात्रा वर्ग में डीएवी सुरंगानी स्वर्ण व डीएवी चंबा रजत पदक विजेता रही। छात्र वर्ग अंडर-14 गोला फेंक में डीएवी भरमौर ने स्वर्ण, डीएव अंबोटा ने रजत और डीएवी चंबा को कांस्य पदक मिला। छात्रा वर्ग में डीएवी अंबोटा स्वर्ण, डीएवी सुरंगानी रजत और डीएवी सुरंगानी कांस्य पदक विजेता रहा। छात्र वर्ग अंडर-17 में गोला फेंक में डीएवी चंबा स्वर्ण, डीएवी अंबोटा रजत और
डीएवी सुरंगानी ने कांस्य पदक जीता।
छात्रा वर्ग में डीएवी ऊना स्वर्ण, डीएवी सुरंगानी रजत और डीएवी चंबा कांस्य पदक विजेता रहा। छात्र वर्ग अंडर-19 गोला फेंक में डीएवी उना, चंबा व सुरंगानी ने क्रमश स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीता। छात्रा वर्ग में डीएवी चंबा स्वर्ण व डीएवी सुरंगानी रजत पदक विजेता रहा। छात्र वर्ग अंडर-17 ऊंची कूद में डीएवी चंबा ने स्वर्ण, डीएवी सुरंगानी ने रजत और डीएवी अंबोटा ने कांस्य पदक जीता। छात्रा वर्ग में डीएवी सुरंगानी स्वर्ण व डीएवी चंबा रजत पदक विजेता रहा। छात्र वर्ग अंडर-19 ऊंची कूद में डीएवी सुरंगानी, चंबा व अंबोटा ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीता। छात्रा वर्ग में डीएवी सुरंगानी ने स्वर्ण और डीएवी चंबा ने रजत पदक जीता। छात्र वर्ग की अंडर 14 चौकी दौड़ में डीएवी सुरंगानी स्वर्ण, डीएवी चंबा रजत और डीएवी अंबोटा ने कांस्य पदक जीता। छात्रा वर्ग में डीएवी चंबा, सुरंगानी व अंबोटा ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीता। छात्र वर्ग अंडर-17 में डीएवी चंबा स्वर्ण, सुरंगानी ने रजत और अंबोटा ने कांस्य पदक जीता। छात्रा वर्ग में डीएवी उना स्वर्ण, डीएवी चंबा रजत और डीएवी सुरंगानी कांस्य पदक जीता। छात्र वर्ग अंडर-19 चौकी दौड(100म4) में डीएवी अंबोटा स्वर्ण, डीएवी सुरंगानी रजत और डीएवी चंबा कांस्य पदक विजेता रहा। डीएवी चंबा के प्रिंसीपल अशोक गुलेरिया ने मुख्यातिथि का स्वागत करने के साथ ही एथलेटिक मीट की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। उन्होंने स्पोट्र्स मीट के सफल आयोजन में सहयोग के लिए डीपी नवल, उमेश चौणा,कमलजीत सिंह और भगीरथ चौधरी का विशेष तौर से आभार जताया। इस मौके पर डीएवी सुरंगानी के प्रधानाचार्य नरेश शर्मा, जी, डीएवी भरमौर के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह और सुमन कुंद्रा आदि मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News

-->