Crime News: महिला को बीच सड़क पर पीटा, वीडियो वायरल

बड़ी खबर

Update: 2024-06-21 17:55 GMT
Dhar. धार। मध्यप्रदेश के धार में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला को सरेआम लाठी से पीटा जा रहा है। महिला चींखती है, चिल्लाती है। लेकिन, कोई उसे बचाने आगे नहीं आता। लोग तमाशबीन बने रहते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि चार लोग महिला को पकड़े हैं और एक शख्स उसकी लाठी पिटाई कर रहा है। वो एक के बाद एक कई बार उसे लाठी से मारता है। लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। खास बात ये है कि महिला को पीटने वाले आरोपियों में गांव का सरपंच भी शामिल है। पुलिस ने नूर सिंह पिता जाम सिंह भूरिया नाम के इस सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।


धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें दिख रहा था कि अज्ञात आदमी एक महिला को पीट रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो देखा, मैंने और मेरी टीम ने घटनास्थल की तस्दीक की। इसके बाद मुख्य आरोपी जो महिला के साथ मारपीट कर रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाशी के लिए हमारी टीम रवाना हो गई है। एसपी ने कहा कि महिला की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जो भी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बताया जा रहा है कि महिला की शादी हो चुकी हैं। उसके बच्चे भी हैं। बावजूद वह किसी दूसरे
व्यक्ति के साथ कहीं चली
गई थी। जब दोनों पक्षों में बातचीत हुई तो वह व्यक्ति महिला को फिर से गांव छोड़कर चला गया। महिला के लौटने पर गांव के सरपंच और अज्ञात लोगों ने सरेआम उसके साथ मारपीट की। टांडा पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भयडिया ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। वीडियो में दिख रहे आरोपियों के अलावा भी जो लोग इस मामले में शामिल हैं, उन्हें पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर चार आरोपियों को चिन्हित कर लिया है। उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->