Bhoranj. भोरंज। भोंरज ब्लॉक की ग्राम पंचायत धमरोल में पंचायत चुनाव को लेकर इस बार जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंगलवार 26 तारीख को सुबह शुरू हुई मतदान प्रक्रिया जहां शाम करीब 5 बजे तक चली, वहीं मतगणना पूरी रात जारी रही। बुधवार 27 मई को सुबह लगभग सात बजे परिणाम घोषित किए गए। पंचायत चुनाव में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के लिए हुए मुकाबलों ने ग्रामीणों की दिलचस्पी बनाए रखी। प्रधान पद के चुनाव में विजय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 956 मत हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओम प्रकाश को 578 मत मिले, जबकि अश्वनी 423 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा सिमरो को 292, अरुण को 221, भग सिंह को 92 और मोहिंदर सिंह को 67 वोट प्राप्त हुए। प्रधान पद के लिए कुल 2648 मत पड़े। विजय इससे पहले भी दो बार प्रधान और दो बार उपप्रधान रह चुके हैं।
उपप्रधान पद पर भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। कुल 2667 वोट पड़े, जिनमें 27 नोटा और 11 मत रद्द घोषित किए गए। नरेश कुमार ज्योति ने 1107 वोट लेकर जीत दर्ज की। राकेश को 511, राजेश को 333, वीणा को 289, प्रीतम लाल को 208 और संतोष को 181 मत मिले। वार्ड सदस्य चुनावों में भी कई रोचक मुकाबले हुए। वार्ड नंबर-1 में सिमरो देवी ने 121 वोट लेकर जीत दर्ज की। कांता देवी को 51, कृष्णा देवी को 48 और ज्योति देवी को 47 वोट मिले। यहां कुल 269 वोट पड़े और 2 मत नोटा में गए। वार्ड नंबर-2 में राहुल ने 179 वोट लेकर मंजुला शर्मा को हराया। मंजुला शर्मा को 72 वोट मिले। कुल 256 वोट पड़े, जबकि 4 नोटा और कुछ मत रद्द हुए। वार्ड नंबर-3 में मदन ने 109 वोट लेकर जीत हासिल की, जबकि नर्बदा देवी को 85 वोट मिले। यहां कुल 198 वोट पड़े। वार्ड नंबर-4 में कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां मंगला ने 207 वोट प्राप्त किए। भोंरज ब्लॉक की ग्राम पंचायत धमरोल में पंचायत चुनाव को लेकर इस बार जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंगलवार 26 तारीख को सुबह शुरू हुई मतदान प्रक्रिया जहां शाम करीब 5 बजे तक चली, वहीं मतगणना पूरी रात जारी रही। वहीं देर रात को ही पंचायत फाइनल हुई।