New Delhi नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि कर्नाटक सरकार राज्य में किए गए सामाजिक-आर्थिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण, जिसे आमतौर पर 'जातिगत जनगणना' कहा जा रहा है, पर मंत्रिमंडल में विचार करेगी और उचित फैसला लेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सर्वे केंद्र सरकार द्वारा नहीं, बल्कि राज्य सरकार द्वारा कराया गया है।
खरगे ने कहा कि उन्होंने अभी रिपोर्ट नहीं देखी है, और इस पर फैसला पूरी तरह राज्य सरकार पर छोड़ा गया है। वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में एक विशेष कैबिनेट बैठक इस मुद्दे पर चर्चा करेगी।
जातिगत जनगणना को लेकर कर्नाटक की प्रमुख जातियों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इस सर्वे को खारिज करने और नया सर्वे कराने की मांग की है।