कंप्यूटर कौशल से संवरेंगे युवाओं के सपने

Update: 2026-07-25 11:54 GMT
Palampur. पालमपुर। जीजीडीएसडी कालेज राजपुर पालमपुर में एनआईईएलआईटी भारत इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड कंप्यूटर टेक्नोलॉजी (बीआईआईसीटी) द्वारा संचालित तीन माह के निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 30 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर बेसिक्स, स्पोकन इंग्लिश, कंप्यूटर एप्लीकेशन, अकाउंटिंग और पब्लिशिंग का व्यावहारिक
ज्ञान दिया गया।


कार्यक्रम में सभी 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया। समारोह में कालेज निदेशक डा. विवेक शर्मा, अरविंद कुमार इंचार्ज ईओसी, तिलक राज वर्मा निदेशक, डा. सनी वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में डिजिटल कौशल और व्यावसायिक प्रशिक्षण रोजगार के लिए बेहद जरूरी हैं। बीआईआईसीटी निदेशक तिलक राज वर्मा ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।
Tags:    

Similar News