New Delhi नई दिल्ली: CBSE ने मंगलवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए। 12वीं में कुल 88.39% छात्रों ने सफलता प्राप्त की, जो पिछले वर्ष की तुलना में हल्की बढ़त है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.64% रहा जबकि लड़कों का 85.70%।
12वीं में 1.11 लाख से अधिक छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं 24,867 ने 95% से ऊपर अंक हासिल किए। 16.92 लाख छात्रों में से 1.29 लाख को कंपार्टमेंट में रखा गया है। 10वीं में 93.06% छात्र पास हुए, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 95% और लड़कों का 92.63% रहा।
10वीं में 1.99 लाख से अधिक छात्रों ने 90% से अधिक अंक पाए और 45,516 छात्रों ने 95% से ऊपर अंक हासिल किए।