मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे डिवीजन कार्यालय में भर्ती में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने छापेमारी की। इस दौरान सीबीआई अधिकारियों ने रेलवे के वरिष्ठ क्लर्क उमाशंकर पांडेय से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद सीबीआई के दो अधिकारी उन्हें डीआरएम कार्यालय की इमारत से अपने साथ बाहर लेकर निकले।
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे भर्ती में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम मालदा रेलवे मंडल कार्यालय पहुंची थी। जांच अधिकारियों ने वरिष्ठ रेलवे क्लर्क उमाशंकर पांडेय से मामले के संबंध में लंबी पूछताछ की। सीबीआई की यह कार्रवाई रेलवे भर्ती में कथित भ्रष्टाचार की जांच का हिस्सा बताई जा रही है। हालांकि, पूछताछ के दौरान अधिकारियों को क्या जानकारी मिली और मामले में वरिष्ठ क्लर्क की क्या भूमिका है, इसका विस्तृत खुलासा अभी नहीं हुआ है।
पांच घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद सीबीआई के दो अधिकारी उमाशंकर पांडेय को डीआरएम कार्यालय से बाहर लेकर निकले। हालांकि, उन्हें गिरफ्तार किया गया है या आगे की पूछताछ के लिए ले जाया गया है, इसकी रेलवे भर्ती से जुड़े भ्रष्टाचार के इस मामले में सीबीआई की कार्रवाई के बाद मालदा रेलवे मंडल कार्यालय चर्चा में आ गया है। फिलहाल छापेमारी के दौरान दस्तावेजों की जब्ती, अन्य कर्मचारियों की संभावित संलिप्तता और आगे की कार्रवाई के संबंध में जांच एजेंसी के आधिकारिक बयान का इंतजार है।
Tags: