कार ने राहगीर को मारी टक्कर, घायल

Update: 2024-05-01 08:17 GMT
ऊना। ऊना-चंडीगढ़ हाईवे पर रक्कड़ कालोनी में कार चालक ने राहगीर व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बिहारी लाल पुत्र दाता राम निवासी निवासी रक्कड़ कालोनी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बिहारी रक्कड़ कालोनी में जा रहे थे। इस दौरान मैहतपुर की तरफ से ऊना की और आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने बिहारी लाल को टक्कर मार दी। उक्त हादसे में बिहारी लाल गंभीर रुप से जख्मी हो गया।

इसके बाद बिहारी लाल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। उधर, एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस गहनता से इस हादसे की छानबीन करने में जुटी हुई है कि आखिर यह हादसा क्यों हुआ। पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बिहारी रक्कड़ कालोनी में जा रहे थे। इस दौरान मैहतपुर की तरफ से ऊना की और आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने बिहारी लाल को टक्कर मार दी। उक्त हादसे में बिहारी लाल गंभीर रुप से जख्मी हो गया।
Tags:    

Similar News