By Election Results 2024: उपचुनाव रिजल्ट से BJP को बड़ा झटका, इंडिया गठबंधन का जलवा

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की आज गिनती हो रही है।

Update: 2024-07-13 06:38 GMT
नई दिल्ली: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की आज गिनती हो रही है। रुझानों में कांग्रेस पार्टी की अगुवाई वाली इंडिया गठबंधन शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। वहीं, लोकसभा में गठबंधन के दम पर सरकार बनाने वाली भाजपा का निराशाजनक प्रदर्शन दिख रहा है। पश्चिम बंगाल में भगवा पार्टी अपनी भी सीट पर चुनाव हारती दिख रही है।
13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 5 सीटों पर और टीएमसी 4 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा, डीएमके, आप और जेडीयू एक-एक सीट पर आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश की देहरा, नालागढ़ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर सीटों और मध्य प्रदेश की अवारवाड़ा सीट पर भी कांग्रेस आगे चल रही है। पश्चिम बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला सीटों पर टीएमसी आगे चल रही है। पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर आप आगे चल रही है। बिहार की रूपौली सीट पर जेडीयू आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर डीएमके आगे चल रही है।
कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश की सभी तीनों विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं उत्तराखंड में कड़ा मुकाबला है। फिलहाल कांग्रेस को बढ़त हासिल है। बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी को झटका लगा है। यह सीट फिर एकबार जेडीयू के खाते में जाती दिख रही है। यहां तेजस्वी यादव की पार्टी तीसरे स्थान पर चल रही है।
पश्चिम बंहाल की बात करें तो यहां टीएमसी के सामने बीजेपी कमजोर प्रदर्शन करती दिख रही है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल को 37,000 से अधिक मतों से हराया है।
चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, उपचुनाव में तमिलनाडु की विक्रवंडी विधानसभा सीट पर 13 निर्वाचन क्षेत्रों में से सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट पर सबसे कम मतदान हुआ। लोकसभा चुनावों के बाद पहली बार हो रहे इस चुनावी अभ्यास से कई दिग्गज राजनेताओं और कुछ नए लोगों के भाग्य का फैसला होगा, जिनमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर भी शामिल हैं।
Tags:    

Similar News

-->