जब जगदीप धनखड़ ने Aamir Khan से पूछा तब 3 अच्छे ह्यूमन रिसोर्स को थ्री इडियट्स क्यों कहा?" -
तो मैं सोचता हूं,
केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री के रोडियो कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरा होने पर आयोजित 'मन की बात @100' कॉन्क्लेव का उद्घाटन जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने बुधवार को किया. इस दौरान मजाकिया अंदाज में ही उन्होंने कई गंभीर बातें कहीं. उपराष्ट्रपति ने कहा कि जब भी आमिर खान को देखता हूं. तो मैं सोचता हूं, पता नहीं तीन अच्छे ह्यूमन रिसोर्स को इन्होंने थ्री ईडियट्स क्यों कहा? लेकिन इनकी एक बात की मैं बहुत अधिक सराहना करता हूं कि फिल्म में इन्होंने कहा था कि मैं अपने सबसे कमजोर छात्र का हाथ नहीं छोड़ता हूं.