बंद कमरे में जीजा ने साली के साथ जबरदस्ती किया सेक्स, आरोपी फरार

शिकायत दर्ज

Update: 2023-09-22 18:06 GMT
इंदौर। जब अपने ही अपनों की इज्जत को तार तार करने लगे तो महिलाएं कहां सुरक्षित रहेगी। इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक जीजा ने अपनी ही साली के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने साथ हुए बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पीड़िता ने बताया कि वह इलाज के दौरान अपने नजदीकी रिश्तेदार के साथ में आना जाना करती थी। इसी दौरान बहाने से एक दिन रिश्ते में जीजा लगने वाले शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता को शादी के कई वर्ष बाद भी बच्चे नहीं हो रहे थे इसी का इलाज वह करा रही थी। पीड़िता का इलाज आईवीएफ तकनीकी के द्वारा इंदौर में चल रहा था। इसी दौरान एक दिन उपचार के दौरान उसे घर छोड़ने के बहाने पीड़िता का जीजा घर ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने कई दिनों तक अपने रिश्तों को ध्यान में रखकर बात को छुपाए रखा। लेकिन वहशी जीजा द्वारा दोबारा दुष्कर्म की कोशिश करने पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ 376 एवं अन्य धारा में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News

-->