आलू की फसल खरीदी, नहीं दी 2.27 लाख रुपए की पेमेंट

Update: 2024-09-02 11:21 GMT
Una. ऊना। हरोली क्षेत्र में दो नटवार लाल ने किसानों के साथ लाखों रुपयों की धोधाखड़ी की है। किसानों का आरोप है कि दो लोगों ने इनसे 147.50 क्विंटल आलू की फसल खरीदी थी। जिसके कुल 2,27,150 रुपए बनते है। उक्त लोगों ने इन्हें पैसे देने के लिए एक माह का समय दिया था, लेकिन अब उक्त लोग इनके फोन तक उठा नहीं रहे है। वहीं उल्टा इन्हें व इनके परिवार को जान से मार देने की धमकियां दे रहे है। पुलिस को दी रपट में बलबीर सिंह निवासी खडड (हरोली) ने बताया कि प्रिंस निवासी कुंगड़त व राम सिंह निवासी पंजावर ने 9 नवंबर 2023 को इससे 124
क्विंटल आलू की फसल
खरीदी थी। जिसकी कुल कीमत 1,91,730 रुपए बने थे। प्रिंस ने एक लाख रुपए इसके ताया के बेटे के बैंक खाते में डाले थे। वहीं 91730 रुपए राम सिंह व प्रिंस ने इसे नकद दिए थे। इसके बाद 18 नवंबर को प्रिंस व राम सिंह दोबारा इसके घर आए और इसे बची हुई आलू की फसल बेचने को कहा। जिस पर इसने 147 क्विंटल आलू की फसल इन्हें बेच दी, लेकिन उस समय इन्होंने उसकी पेमेंट एक माह तक देने की बात कहीं थी। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि नामजद दो लोगों राम सिंह व प्रिंस के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Tags:    

Similar News

-->