बिरयानी की दुकान पर खूनी खेल, पत्नी की हत्या कर पति फरार
पीसीआर कॉल के बाद पहुंची पुलिस
सांकेतिक तस्वीर (AI)
Delhi दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में घरेलू विवाद के चलते एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना द्वारका सेक्टर-7 स्थित जेजे कॉलोनी इलाके में हुई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय महिला के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति की पहचान प्रदीप (35) के रूप में बताई गई है।
बिरयानी की दुकान पर हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रदीप की बिरयानी की दुकान थी। रविवार शाम करीब 5 बजे दुकान पर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार, महिला ने पति के कथित प्रेम संबंध को लेकर उससे सवाल किए थे। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि प्रदीप ने गुस्से में आकर चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया।
पीसीआर कॉल के बाद पहुंची पुलिस
पुलिस ने बताया कि रविवार शाम पालम गांव थाना पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए जेजे कॉलोनी में काली माता मंदिर के पास महिला को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपी पति की तलाश जारी
घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जांच एजेंसियां घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं और वारदात से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं।
घरेलू विवाद की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। हत्या के पीछे कीnnnnnnnnnnnपूरी वजह और घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।