बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Update: 2023-09-21 16:25 GMT
जोधपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगवीर चाबा ने बालेसर में कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत को सभी घोषणाएं चुनावी साल में ही क्यों याद आती हैं। ये सिर्फ जनता का बेवकूफ बनाकर ठगकर वोट लेने की घोषणाएं हैं। जिनका धरातल पर कोई वजूद ही नहीं हैं। आपको बता दे कि प्रदेश महामंत्री बालेसर में भाजपा की परिर्वतन यात्रा में थे। जगवीर चाबा ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर हैं। कांग्रेस सरकार को पता चल गया कि अब राज जाने वाला हैं तो हर थोड़े दिन में नई-नई घोषणा कर रहे हैं।
अगर जनता का हित करना ही था तो पहले ही योजनाएं लॉन्च करते। वहीं जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि गहलोत सरकार जनता को लुभाने के लिए चुनाव से पहले मोबाइल, लैपटॉप और मसाले के पैकेट बांट रहे हैं। इस मौके भाजपा के प्रदेश मंत्री सांवलराम देवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष सवाई सिंह इंदा, पूर्व प.स. सदस्य राजेन्द्र सिंह इंदा, राणा प्रताप सिंह इंदा, गुलाब सिंह, नाथु सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
Tags:    

Similar News