BIG BREAKING: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवान घायल, एयर एम्बुलेंस से कांकेर किया रेफर

छग

Update: 2024-07-17 15:05 GMT
Gadchiroli. गढ़चिरौली। जिला गढ़चिरौली के पुलिस स्टेशन झारवंडी अंतर्गत छिंदभट्टी और पीवी 82 (जिला कांकेर पुलिस स्टेशन बांदे का सीमा क्षेत्र) के बीच जंगल में दोपहर 1:30 से 2:00 बजे के बीच सी-60 महाराष्ट्र पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस सी-60 पार्टी के सब इंस्पेक्टर सतीश पाटिल के बाएं कंधे में गोली लगी है। मुठभेड़ में घायल सब इंस्पेक्टर सतीश पाटिल को लेकर थाना बांद (जिला कांकेर) से गढ़चिरौली के लिए 16:07 बजे हेलीकॉप्टर उड़ा। तलाश जारी है।
छत्तीसगढ़ के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। उनके पास से एके 47 समेत कई आटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ कांकेर और गढ़चिरौली सीमा पर हुई। इस मुठभेड़ में 2 जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Tags:    

Similar News

-->