Bareilly. बरेली। बरेली में ईद के मौके पर बवाल हो गया। लड़की को भगा ले जाने की रंजिश में सोमवार की देर शाम दो गुट आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से जमकर पथराव होने लगा। लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी की गई। 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को खदेड़ दिया। मौके पर तमंचा और कारतूस पड़े मिले। एसपी मानुष पारीक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर गश्त कर रहे हैं। आगे किसी अनहोनी को रोकने के लिए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। ये मामला इज्जतनगर के मुड़िया अहमद नगर का है।