दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर जानलेवा लापरवाही की घटना सामने आई है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाद एलएनजेपी अस्पताल में एक शख्स की करंट लगने से मौत हो गई. यह घटना आज की है, जिसमें 18 साल के युवक की जान चली गई. दरअसल, LNJP अस्पताल की बन रही नई बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भरा हुआ था.

एलएनजेपी अस्पताल की निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में बिजली के तार खुले पड़े हुए थे, उसी दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया. पुलिस के मुताबिक, मृतक मजदूरी का काम कर रहा था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. सूचना मिलने पर FSL टीम भी जांच करने के लिए मौके पर पहुंची है.

Tags: