नई दिल्ली: पंजाब में आज 117 सीटों पर वोटिंग हो रही है. वहीं आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट भगवंत मान अपनी मां हरपाल कौर का आशीर्वाद लेने अपने गांव सतौज पहुंचे हैं. इस दौरान भगवंत मान की मां हरपाल कौर ने कहा कि मेरा बेटा सही काम करेगा, उसे दाल रोटी खाना पसंद है. वहीं भगवंत मान बोले कि जो काम पिछले 70 साल से उलझे हुए हैं, उन्हें ठीक करेंगे. साथ ही माफिया राज खत्म करेंगे.

पंजाब में जारी वोटिंग के बीच आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान अपने सतौज स्थित घर पहुंचे. भगवंत मान ने अपनी मां हरपाल कौर का आशीर्वाद लिया. भगवंत मान ने इस दौरान कहा कि 70 साल का उलझा हुआ काम ठीक करेंगे. भगवंत मान की मां ने कहा कि मेरा बेटा मुख्यमंत्री बन गया. मेरा बेटा सही काम करेगा. उसे दाल-रोटी खाना पसंद है.

Tags: