Dharmashaala. धर्मशाला। धर्मशाला के श्यामनगर के गोरखा भवन में भागसू पहल सोसायटी ने अपना पांचवां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मेजर हेमंत गुरुंग ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि ओम सिंह गुरुंग व हेमलता गुरुंग वशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में भागसू पहल की अध्यक्ष कुसुम राणा ने अब तक के भागसू पहल सोसायटी द्वारा किए गए कार्यों से अवगत करवाया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों
को लेखन सामग्री व अन्य जरूरत का सामान भी बांटा। इस अवसर पर समाज में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन सेवाएं देने वाले 48 लोगों को भागसू पहल सोसायटी की ओर से सम्मानित भी किया गया। वहीं, छह बच्चों को पढ़ाई के लिए सहायता राशि के साथ लेखन सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में मंच का संचालन जन चेतना धर्मशाला के अध्यक्ष एससी धीमान, विजय शमशेर भंडारी व अरविंद कुमार ने किया। कार्यक्रम में भागसू पहल के पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा विभिन्न गणमान्य भी मौजूद रहे।
Tags: