Kullu. कुल्लू। प्रसूता मंजू शर्मा मौत को लेकर एक बार फिर विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ है। बुधवार को कुल्लू और मंडी जिला के सराज और द्रंग विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने जिला मुख्यालय कुल्लू आकर धरना-प्रदर्शन किया। न्याय के लिए सडक़ पर जनआक्रोश उबला। इस दौरान स्व. मंजू शर्मा के पति और अन्य परिजनों के साथ-साथ रिश्तेदार भी शामिल रहे। बुधवार को काफी संख्या में लोग ढालपुर पहुंचे और स्व. मंजू शर्मा के लिए न्याय मांगा। वहीं, मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
रथ मैदान से लोगों की जनआक्रोश रैली शुरू हुई है। इसके बाद यह रैली ढालपुर चौक होते हुए एसपी कार्यालय के गेट के पास पहुंची। यहां पर करीब आधा घंटे तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान समासेवी बंटी सराजी और परिजन एसपी से मिलते कार्यालय पहुंचे। यहां पर एसपी से गंभीरता से जांच करने की मांग की। फिर डीसी कार्यालय की ओर बढ़ा जन आक्रोश एसपी कार्यालय से जन अक्रोश उपायुक्त कार्यालय की तरफ निकला। यहां पर पुलिस छानबीन में एरिया तब्दील था। वहीं, गेट के पास लोगों ने मंजू शर्मा के लिए न्याय की गुहार प्रदर्शन के माध्यम से लगाई। वहीं बंटी सराजी समेत कुछ लोग और परिजनों के सदस्य डीसी से मिलने पहुंचे।
स्व. मंजू शर्मा के परिजनों और आम जनता ने मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक कुल्लू व उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संबंधित चिकित्सक के खिलाफ उपलब्ध तथ्यों के आधार पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने और पूरे मामले में दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं, सरकार से बंटी सराजी और संजय के बंद किए गए सोशल मीडिया अकांउट्स को बहाल करने की गुहार लगाई है। मृतक मंजू शर्मा पति सतीश शर्मा ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी। रोते हुए स्वजन ने कहा कि चिकित्सक और दो नर्स के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाएं। वहीं, बर्खास्त की भी मांग की गई है।