मुंबई: अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा को मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया से डिस्चार्ज किया गया। उन्हें यहां तब भर्ती कराया गया था जब गलती से उनकी अपनी रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई थी।

अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने कहा, "मैं सभी को उनकी प्रार्थनाओं, दुआओं के लिए धन्यवाद देता हूं... मैं विशेष रूप से अपने प्रशंसकों को मेरे लिए इतनी प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं उनके प्यार के लिए तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं।"
Tags: