Kullu. कुल्लू। केडी स्टार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाशिंग कुल्लू के विद्यार्थियों ने इस वर्ष आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जेईई, नीट यूजी एवं आईआईटी-जेएएम 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इन शानदार उपलब्धियों ने विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और प्रभावी मार्गदर्शन की परंपरा को एक बार फिर प्रमाणित किया है। जेईई 2026 में विद्यालय की छात्रा पूर्वांशी का चयन गणित एवं कंप्यूटिंग विषय में हुआ है।
इसके अलावा शिवांश तनेजा का चयन विद्युत अभियांत्रिकी एनआईटी हमीरपुर, सोहम शर्मा का सिविल अभियांत्रिकी, नितीश का विद्युत अभियांत्रिकी, नितिन का रासायनिक अभियांत्रिकी, अभय ठाकुर का इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी तथा शिवांश नेगी का कंप्यूटर विज्ञान अभियांत्रिकी में चयन हुआ है। वहीं, नीट यूजी 2026 में विद्यालय की छात्रा तेनजिन यांगडन ने 720 में से 502 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से चिकित्सा क्षेत्र में अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। विद्यालय के लिए विशेष गर्व का विषय यह भी रहा कि श्री राकेश ठाकुर ने आईआईटी.जैम 2026 में अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) 1084 प्राप्त कर देश के प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु में रसायन विज्ञान में एकीकृत पीएचडी के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया है।