11 घंटे की पूछताछ पर अभिषेक बनर्जी का बड़ा बयान
ED-सीआईडी जांच पर मचा सियासी घमासान
Delhi दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के सांसद Abhishek Banerjee ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीआईडी द्वारा की जा रही पूछताछ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ईडी की ओर से समन भेजा गया था और उन्हें 15 तथा 17 तारीख को पेश होने के लिए कहा गया था। अभिषेक बनर्जी ने बताया कि इससे पहले भी सीआईडी ने उनसे लगभग 8 से 9 घंटे तक पूछताछ की थी। उन्होंने कहा कि वे जांच एजेंसियों के समक्ष पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं और निर्धारित समय पर उपस्थित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा, “मैं आज सुबह करीब 11 बजे पहुंचा और अब लगभग रात 10 बजे हो चुके हैं। करीब 11 घंटे से पूछताछ जारी है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में एक बार फिर जांच एजेंसियों की कार्रवाई और विपक्षी नेताओं पर हो रही पूछताछ को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि उनके नेताओं को लगातार केंद्रीय एजेंसियों के जरिए दबाव में लाने की कोशिश की जा रही है, जबकि विपक्षी दल इसे कानून के तहत चल रही नियमित जांच प्रक्रिया बता रहे हैं। इस मामले ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में तनाव और बढ़ा दिया है, जहां पहले से ही राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।