पीएम और बीजेपी की नीतियों में जनता की आस्था का जनादेश

Update: 2026-06-01 11:13 GMT
Hamirpur. हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के चार में से तीन नगर निगमों में भाजपा की शानदार विजय पर प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम प्रदेश की विफल कांग्रेस सरकार के खिलाफ स्पष्ट जनादेश है। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नगर निगम और पंचायती राज चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की राष्ट्रवादी व विकासवादी नीतियों में जनता की आस्था का जनादेश है। उन्होंने भाजपा के सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए इन चुनावों में पूरे समर्पण के साथ कार्य करने वाले भाजपा हिमाचल के एक-एक कार्यकर्ता व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को बधाई दी।
Tags:    

Similar News