जिले के सात शहरी निकाय में आज होगा फैसला

Update: 2026-05-17 11:03 GMT
Shimla. शिमला। जिला शिमला में शहरी निकाय चुनावों को लेकर आज मतदान होगा। जिला शिमला में पांच नगर पंचायत और दो नगर परिषद में मतदान होंगे। इसमें सुन्नी, रामपुर, नेरवा, चौपाल, जुब्बल, कोटखाई, नारकंडा व चिडग़ांव में नगर निकाय चुनाव होंगे। इनमें रोहडू नगर परिषद के चुनाव 22 मई को होंगे, जबकि नारकंडा नगर पंचायत पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी है। इसके अलावा नेरवा नगर पंचायत के चार वार्डों और चिडग़ांव के एक वार्ड में भी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। सुन्नी नगर पंचायत में 1508 मतदाता सात वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। रामपुर नगर परिषद में 4060 मतदाता नौ वार्डों के 24 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे।


नेरवा नगर पंचायत के शेष दो वार्डों में 224 मतदाता छह प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। चौपाल नगर पंचायत में 796 मतदाता सात वार्डों में चुनाव लड़ रहे 14 उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेंगे। जुब्बल में 553 मतदाता सात वार्डों के 14 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे, जबकि कोटखाई में 626 मतदाता सात वार्डों से मैदान में उतरे 16 उम्मीदवारों के भविष्य का निर्णय करेंगे। चिडग़ांव नगर पंचायत में एक वार्ड निर्विरोध होने के बाद अब 1208 मतदाता छह वार्डों में चुनाव लड़ रहे 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रशासन की ओर से चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को बुथ पर मतदान टीमें भी पहुंच गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
Tags:    

Similar News